रूपा कुमारी अनंत की पुस्तक एक सपना ऐसा भी का भव्य लोकार्पण
रूपा कुमारी अनंत की पुस्तक एक सपना ऐसा भी का भव्य और शानदार लोकार्पण होटल जेड स्क्वायर हिनू ,राँची में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार और रचनाकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अशोक प्रियदर्शी ने किया। पुस्तक की समीक्षा अशोक प्रियदर्शी, सारिका भूषण, शालिनी सह्बा तथा मीना बंधन ने किया।
रूपा जी की यह कथा संग्रह भावनाओं से ओत प्रोत है और जीवन के कटु सत्य का यथावत चित्रण करती है। साथ ही पाठक के मन में स्वतः ही अपना स्थान बनाने में सक्षम प्रतीत होती है।
इस अवसर पर उनकी हौसला अफ़ज़ाई के लिए मीरा सिंह जी, अनुराधा जी, अनंत कुमार और उनका समस्त परिवार, साहित्यिक परिवार तथा मित्रगण उपस्थित रहें।
व्हिडिओ क्लिप द्वारा उनकी कुछ कहानियों की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनीं।
मंच का सुन्दर संचालन रिम्मी वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में रूपा कुमारी अनंत ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी का आभार प्रकट किया।