रिम्मी वर्मा की पुस्तक “ऐसा भी होता है” का सफल और शानदार लोकार्पण होटल गंगा रेसिडेंसी, कचहरी रोड, रांची में किया गया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई।दीप प्रज्वलन के समय रूपा जी ने सुन्दर मंत्रोच्चारण किया और सीमा कुमार ने सुमधुर सरस्वती वंदना की।
इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य साहित्यकार एवं रचनाकार शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.अशोक प्रियदर्शी ने किया।
पुस्तक की समीक्षा डाॅ अशोक प्रियदर्शी जी, सारिका भूषण, डा.सुरिंदर कौर नीलम, शालिनी सह्बा तथा मीना बंधन ने किया।
रिम्मी वर्मा जी की यह पुस्तक मात्र कहानियों का संग्रह नहीं अपितु भावनाओं का संगम है।
इनकी हर कहानी कुछ अपनी सी जान पड़ती है। कहानी का हर किरदार मानो जाना पहचाना सा लगता है। सरल शब्दों के माध्यम से उन्होंनें अपनी कहानियों का प्रारूप तैयार किया है। उनकी इस कोशिश में उनकी ईमानदारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इस अवसर पर साहित्य जगत के साथ रिम्मी जी का पूरा परिवार एवं मित्रगण उनका हौसला बढ़ाने के लिए सम्मिलित हुए।
रिम्मी जी की कहानियों का वाचन शिप्रा शालिनी तथा रूपा कुमारी अनंत ने किया।
मंच संचालन रूपा कुमारी अनंत ने अपने सधे हुये अंदाज में किया।
कार्यक्रम के अंत में रिम्मी वर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।