दुनिया का एक छोटा सा देश है इजरायल। 20 हजार वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैले इस देश की आबादी मात्र 95 लाख है। जबकि अपने देश में अकेले दिल्ली में 2 करोड़ लोग रहते हैं। चारों तरफ इस मिडिल ईस्ट देश के दुश्मन हैं लेकिन यहूदी बहुल इजरायल की तरफ कोई बुरी नजर डालने की हिम्मत नहीं कर सकता। जो हिमाकत करता भी है उसे अत्याधुनिक हथियारों से ढेर कर दिया जाता है।