साहित्य 24,संवाद दाता रांची
साहित्य 24 और प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा कीर्ति उत्सव का आयोजन विगत वर्षों की तरह इस बार भी बड़े धूम धाम से दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से मनाया जा रहा है।इसी क्रम में कल दिनांक 16 नवंबर को रांची स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में रांची की अध्यक्ष मीना बंधन के द्वारा एस एस +2 स्कूल में बच्चों के द्वारा (12 से 18 वर्ष) तक के बच्चों द्वारा उनकी लिखित कविताओं का काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और विजयी प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया।हिंदी कविता के साथ साथ स्थानीय भाषा और बोली की कविताओं के संवर्धन के लिए संस्था कार्य करती रहती है।है वर्ष डॉ कीर्ति काले जो प्रेरणा दर्पण साहित्यिक और सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष हैं और साहित्य 24 की मुख्य संरक्षिका हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी कविता की ध्वज वाहक कवयित्री डॉ कीर्ति काले के द्वारा बहुत ही सराहनीय पहल किया जाता रहा है।सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सभी पदाधिकारी गण बहुत ही बेहतर तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।


